"स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थान सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, नैनीडांडा, पौड़ी गढ़वाल की स्थापना मार्च 2006 में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के साथ की गई। महाविद्यालय ने वर्ष 2006-07 में वाणिज्य संकाय से अपनी शैक्षिक यात्रा प्रारम्भ की। वर्ष 2008-09 में स्ववित्त पोषित बी.एड. पाठ्यक्रम एवं बी.ए. पाठ्यक्रम (07 विषयों के साथ) प्रारम्भ किए गए। इसके पश्चात वर्ष 2011-12 में विज्ञान संकाय की स्थापना 05 विषयों के साथ की गई, जिससे महाविद्यालय ने क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विविध अवसर प्रदान किए।"